1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Omg: बांग्लादेश में स्टम्प से पीटकर क्रिकेटर की जान ली

Omg: बांग्लादेश में स्टम्प से पीटकर क्रिकेटर की जान ली

बांग्‍लादेश में क्रिकेट के एक मैच के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्‍लादेश में क्रिकेट के एक मैच के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जिसमें एक बल्‍लेबाज ने गुस्‍से में आपा खोकर 16 साल के टीनएज क्रिकेटर बाबुल शिकदर के सिर पर स्‍टम्‍प मार दी जिससे उसकी डेथ हो गई है। बाबुल शिकदर राजधानी ढाका में हो रहे इस मैच में विकेट कीपर थे। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्‍होंने अंपायर के द्वारा नो बाल दिए जाने पर अपना विरोध जताते हुए तंज मार दिया था। विकेट कीपर के इस बरताव से आहत होकर बल्‍लेबाजी कर रहे खिलाड़ी ने स्‍टम्‍प से हमला कर दिया और सिर में गंभीर चोट आने के चलते इस युवा क्रिकेटर की डेथ हो गई।

क्‍या हुआ था
दरअसल एक लोकल मैच के दौरान बाबुल शिकदर ने जब बल्‍लेबॉज के आउट करार दिए जाने की अपील की तो अपांयर ने गेंद को नो बॉल करार दे दिया, इससे पहले की गेंद पर भी अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया था, इस पर विकेट कीपर ने अंपायर पर तंज मार दिया इस बात से बल्‍लेबॉजी कर रहा खिलाड़ी गुस्‍सा होकर स्‍टम्‍प को उखाड़ लिया और विकेट कीपर के सिर पे मार दिया जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई। बाबुल शिकदर को इलाज के लिए स्‍थानिय अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत रास्‍ते में ही हो गई थी।

बाबुल शिकदर ने अंपायर के नो बॉल दिए जाने को बल्‍लेबाज के पक्ष में जानबूझकर फैसला देने की बात कही थी और इतनी सी बात पर गुस्‍से में आकर संबंधित बल्‍लेबाज ने विकेट कीपर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाला बल्‍लेबाज अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश अभी जारी बताई जा रही है।

Latest Cricket News