हाल ही में संपन्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ में दोनों तरफ से तल्ख़ियों के बाद अब पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ अपनी टीम के रंग में रंगने लगे हैं। धोनी की जगह कप्तान बनाए गए स्मिथ तमाम कड़वाहट को भूलकर राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ अब नयी शुरुआत करना चाहते हैं।
IPL-10 कल से शुरु हो रहा है और इस बीच स्मिथ ‘पुनेरी अवतार’ में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी अजंक्य रहाणे के साथ नज़र आए। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि कई लोगों के बारे में बात की जा सकती है लेकिन लोगों के बारे में राय बनाना ठीक नही है। अगर चारों तरफ से राय आती हैं तो इससे आपका फ़ैसला प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कहा, “मैं जितना संभव हो सकेगा निष्पक्ष रहने की कोशिश करुंगा लेकिन अगर बहुत सारी राय बन जाए तो कभी-कभी मुश्किल हो जाती है।”
स्मिथ ने कहा कि एक क्रिकेटर होने के नाते उन्हें IPL से उन्हें फ़ायदा होगा। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं ड्रेसिंग रुम शेयर करुंगा। मुझे उनकी सोच के बारे में समझने का मौक़ा मिलेगा।
Latest Cricket News