1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के आयोजन को लेकर यूएई के इस स्टेडियम का आया बड़ा बयान, तैयारी को लेकर कही यह बात

आईपीएल के आयोजन को लेकर यूएई के इस स्टेडियम का आया बड़ा बयान, तैयारी को लेकर कही यह बात

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस लुभावने टी20 IPL 2020 टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए काफी तैयारी कर रहा है। 

IPL, IPL 2020, India, cricket- India TV Hindi
Image Source : TWITTER IPL 2020

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के आयोजन स्थलों में शामिल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए काफी तैयारी कर रहा है। मंगलवार जो जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार स्टैंड के ऊपर नई कृत्रिम छत बनाई गई है और रॉयल सूइट और वीआईपी हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को अपग्रेड किया गया है। 

विज्ञप्ति के अनुसार कमेंटेटर बॉक्स में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के कड़े नियमों का पालन किया जाएगा और कोविड-19 से जुड़े नियमों के तहत खिलाड़ियों के पैवेलियन और अभ्यास सुविधाओं को कीटाणुमुक्त रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी। 

मौजूदा नवीनीकरण पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में उपाध्यक्ष वलीद बुखातिर ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों से लेकर सहयोगी स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रत्येक संभव एहतियात बरत रहे हैं और हमारा मुख्य लक्ष्य यह है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बना रहे।’’ 

बयान के अनुसार स्टेडियम में क्रिकेट संग्रहालय बनाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस साल आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और इसका आयोजन शारजाह के अलावा दुबई और अबु धाबी में किया जाएगा। 

Latest Cricket News