1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईरान में फंसे इस आईपीएल खिलाड़ी के पिता, मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार

ईरान में फंसे इस आईपीएल खिलाड़ी के पिता, मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार

मध्यप्रदेश का एक खिलाड़ी जो आईपीएल में खेल चुका है उसके पिता भी ईरान में फंसे हुए हैं।

Bat and Ball- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Bat and Ball

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा तौर पर इटली और ईरान में देखा जा रहा है। जहां पर जनजीवन अस्त व्यस्त है और इन दोनों देशों में हजारों लोग इस वायस के चलते मौत की नींद सो चुके हैं। जिसके चलते कई देशों ने यहाँ से उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं और कुछ भारतीय भी इन देशों में फंसे हुए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश का एक खिलाड़ी जो आईपीएल में खेल चुका है उसके पिता भी ईरान में मौजूद हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर आनंद राजन ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे बताया कि दूतावास केवल उन लोगों की यात्रा को अनुमति दे रहा है जिसकी जांच उन्होंने खुद की हैं। मुझे बताया गया कि इससे निपटने के लिए दूतावास के पास आवश्यक चिकित्सा किट नहीं है, समय समाप्त हो रहा है। अगले एक सप्ताह के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान की अनुमति नहीं है, हम नहीं जानते कि क्या होगा।'

गौरतलब है कि राजन एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 40 प्रथम श्रेणी के मुकाबले खेल हैं और आईपीएल में वो डेक्कन चार्जर्स और हैदराबाद सनराइजर्स के लिए भी खेल चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस खिलाड़ी ने मदद के लिए ईरान में भारतीय दूतावास को ट्वीट किया था और उनसे दूताबास ने वादा किया गया था कि उसके पिता से संपर्क किया जाएगा लेकिन शनिवार तक कुछ भी नहीं हुआ है।

खबर के अनुसार उन्होंने ईरान में दूतावास को ट्वीट किया, लेकिन वो अभी तक अपने जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,'मैंने तेहरान में भारतीय दूतावास को ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि वे मेरे पिता से संपर्क करेंगे लेकिन शनिवार तक किसी ने संपर्क नहीं किया है।'

Latest Cricket News