बुधवार को जब हैदराबाद में IPL का दसवां संस्करण शुरु होगा तो मैच के पहले, बीच में और अंत में एक ऐसा चेहरा देखने को मिलेगा जिसे देखकर दर्शक अपनी टीम की हार का ग़म भूल जाएंगे। कोलकता की मॉडल और टीवी प्रेज़ेंटर अर्चना विजय इस बार IPL में ख़ूब नज़र आएंगी। अर्चना प्रेजेंटर के रुप में पहली बार IPL के पांचवे संस्करण में जुड़ी थी।
1982 में जन्मी अर्चान लगातार सफलता के पायदान चढ़ती रही हैं। उन्होंने मॉडल के रुप में शुरुआत की थी और आज वह प्रेज़ेंटर बन चुकी हैं। आज वह देश के मशहूर एंकरों में से एक हैं।
अर्चना के करिअर की सरुआत 2004 में रिएलिटी शो ‘गेट गॉर्जियस’ से हुई थी और उसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। इस शो के बाद उन्हें इतनी शोहरत मिली कि जल्द ही वह रेडियो जॉकी बन गईं।
अर्चना बहुत अच्छी डांसर भी हैं और इसका सबूत उन्होंने डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में दिया था। इसके पहले वह नियो स्पोर्ट्स और चैनल वी के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ICICI बैंक, सुला फ़ेस्ट, सन माइक्रोसिस्टम, सिपला, LG सर्किट और सैमसंग मोबाइल के लिए मॉडलिंग की है।