1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहूंगा: विराट कोहली

इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहूंगा: विराट कोहली

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक 2 साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

चेन्नई: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक 2 साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले कहा, ‘अगर मुझे मौका मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। मैं वहां एक महीने तक जाना चाहूंगा, दौरे से एक या डेढ़ महीना पहले जाकर मैं वहां के हालात में खेलने का आदी होना और वहां का विकेट साल के उस विशेष समय में किस तरह बर्ताव करता है, देखना चाहूंगा। किसी भी टीम के लिये तैयारी बहुत अहम होती है।’

कोहली ने इंग्लैंड को छोड़कर पूरी दुनिया में रन जुटाए हैं। 2 साल पहले उनके लिए इंग्लैंड का दौरा मुश्किल रहा था। उन्होंने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 13.40 के औसत से रन जुटाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन का रहा था। हालांकि 2014 के मुश्किल दौरे के बाद उन्होंने सभी फॉर्मैट्स में तेजी से रन जोड़े हैं। कोहली ने कहा, ‘अगर मुझे इंग्लैंड दौरे से पहले मौका मिलता है तो यह शानदार होगा। मैं इसके बारे में सोच रहा था, ऐसा करने की कोशिश करूंगा।’

Latest Cricket News