A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच भी चढ़ा बारिश की भेंट

भारत-दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच भी चढ़ा बारिश की भेंट

पांच मैचों की श्रृंखला में यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

India w vs South Africa w- India TV Hindi
Image Source : BCCI WOMEN India w vs South Africa w

सूरत। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाला तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। 

पांच मैचों की श्रृंखला में यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। 

मैच शाम सात बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण मैदान काफी गीला होने के कारण अंपायरों ने लगभग सात बजकर 30 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया। 

भारत ने पहले टी20 में यहीं दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है। श्रृंखला का चौथा मैच इसी मैदान पर अब एक अक्टूबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News