नयी दिल्ली: दूसरे वन डे में टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 6 विकेट से करारी मात दी। बांग्लादेश ने भारत से पहली बार कोई सीरी़ज जीती है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 2017 ICC चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफ़ाई कर लिया। पढ़िए टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण...
मैच हारने के 5 कारण-
1) टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब होने के कारण बांग्लादेश ने इसका पूरा फायदा उठाया और टीम इंडियो को सीरीज से बाहर कर दिया।
2) टीम इंडिया की गेंदबाजी ने भी इस मैच में अपना कोई प्रदर्शन नहीं दिखाया। टीम इंडिया के हारने का ये भी एक बड़ा कारण रहा।
3) सबसे बड़ी बात तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश टीम को हल्के में लेते हुए मैच खेला जिसका बड़ा खामियाजा टीम इंडिया को भरना पड़ा। कहीं न कहीं टीम इंडिया के अंदर ओवर कान्फिडेंस आ गया था। जो कि टीम इंडिया के लिए ङातक साबित हुआ।
4) भारत के युवा और सक्सेजफुल बल्लेबाजी के रुप में जाने-जाने वाले विराट कोहली वनडे में पूरी तरह से फ्लाप रहें इनके बल्लेबाजी पर कप्तान धोनी को हमेशा ही भरोसा रहता था यहां तक की पूरी टीम को विराट से उम्मीदें रहती हैं लेकिन विराट की बल्लेबाजी और इनका प्रदर्शन इस समय मैदान पर बिल्कुल फ्लाप रहा है।
5) वनडे मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा है। देखा जाये तो टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी बड़े चेहरे वनडे में अपना बेहतर प्रदर्शन देने में पूरी तरह से नाकाम रहे है।
Latest Cricket News