A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी के पाए गए कोरोना संक्रमित।

Pakistan, Covid-19, Haidar Ali, Shadab Khan - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Pakistan cricket team

पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी- हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात की जानकारी दी। पीसीबी ने बताया कि रविवार को रावलपिंडी में टेस्ट किए जाने से पहले तक इन लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे।

पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम को 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। इंग्लैंड में टीम को तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

पीसीबी ने साथ ही कहा है कि उसने तीनों खिलाड़ियों से एकांतवास में जाने को कह दिया है।

इमाद वसीम और उस्मान शिनवारी का भी रावलपिंडी में टेस्ट हुआ था लेकिन इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसलिए ये दोनों 24 जून को लाहौर के लिए रवाना होंगे।

क्लिफ डेक्कन, शोएब मलिक और वकार यूनिस को छोड़कर टीम के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के का कराची,लाहौर, पेशावर में सोमवार को टेस्ट किया गया। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।

Latest Cricket News