A
Hindi News खेल क्रिकेट ये भारतीय गेंदबाज दोनों हाथों से कराता है गेंदबाजी, देखने वालों के उड़े होश

ये भारतीय गेंदबाज दोनों हाथों से कराता है गेंदबाजी, देखने वालों के उड़े होश

मॉकित हरिहरन। मॉकित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वीबी कांची वीरंस की तरफ से खेल रहे हैं।

<p>मॉकित हरिहरन</p>- India TV Hindi मॉकित हरिहरन

क्रिकेट के खेल में आपने बल्लेबाजों को स्विच हिट लगाते तो जरूर देखा होगा। स्विच हिट बल्लेबाजों में खासा लोकप्रिय है और ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, ऑयन मॉर्गन जैसे सितारों को इसे खेलने में महारथ हासिल है। लेकिन अब क्रिकेट जगत को एक ऐसा गेंदबाज मिल गया है जो दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी कराता है। जी हां, हो गए ना हैरान! लेकिन ये सौ फीसदी सच है। खास बात ये है कि ये खिलाड़ी भारत का है और ये इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा रहा है। इस खिलाड़ी का नाम है मॉकित हरिहरन। मॉकित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वीबी कांची वीरंस की तरफ से खेल रहे हैं। इस दौरान एक मैच में वो दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए लेफ्ट आर्म स्पिन गेंद फेंक रहे थे और बाएं हाथ के बल्लेबाज को उन्होंने राइट आर्म यानी दाएं हाथ से गेंद फेंकी। मॉकित की इस तरह की गेंदबाजी को देखकर हर कोई दंग था और किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। रीप्ले में भी बार-बार उनकी गेंदबाजी को दिखाया जा रहा था।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के ऑफिशियल पेड ने उनकी गेंदबाजी को ट्वीट भी किया है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। आपको बता दें कि मॉकित ना सिर्फ दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं बल्कि वो शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उसी मैच में उन्होंने अपने बल्ले का कमाल दिखाया और 50 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेल डाली। साफ है कि मॉकित ऑलराउंडर हैं और अगर वो लगातार इसी तरह खेलते रहे तो जल्द ही उन्हें अपनी मंडिल मिल सकती है।

आपको बता दें कि तमिलनाडू प्रीमियर लीग लगातार खबरों में है। हाल ही में एक मैच में शाहरुख खान नाम के एक खिलाड़ी ने बाउंड्री पर अद्भूत कैच पकड़कर सनसनी मचा दी थी। शाहरुख खान के कैच को खासा पसंद किया गया था और हर कोई उनके कैच का दीवाना हो गया था।

Latest Cricket News