1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-दौरे पर भूल जाओ कि ऑस्ट्रेलिया में कैसे खेलते हैं: स्मिथ

भारत-दौरे पर भूल जाओ कि ऑस्ट्रेलिया में कैसे खेलते हैं: स्मिथ

फ़रवरी में भारत-दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि भारत में खेलने और जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को भूलना होगा कि वे अपने घर में कैसे खेलते

Smith- India TV Hindi
Smith

फ़रवरी में भारत-दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि भारत में खेलने और जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को भूलना होगा कि वे अपने घर में कैसे खेलते हैं क्योंकि वहां कंडीशन्स एकदम अलग होती हैं। बॉल ज़्यादा नहीं उछलती इसलिए आपका डिफ़ेंस बहुत मज़बूत होना चाहिये। 

क्रिकइंफ़ो के अनुसार स्मिथ का मानना है कि भारत का दौरा हमेशा मुश्किल होता है। भारत अपने घरेलू मैदानों में बहुत ही अच्छा खेलता। अश्विन और जडेजा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के पास कुछ अच्छे फ़ास्ट बॉलर्स भी हैं जो अच्छी रिवर्स स्विंग कराते हैं। उनके बल्लेबाज़ भी रन बना रहे हैं।

​भारत को हराने के लिए तरीके ढूंढ़ने होंगे

भारत-इंग्लैंड सिरीज़ पर स्मिथ ने कहा कि इंग्लैंड खेली अच्छा, उसने बड़े स्कोर खड़े किए लेकिन भारत उनसे एक क़दम आगे रहा। हमें उन्हें आउट करने और और लंबे समय तक बैटिंग करने के तरीक़े ढूंढ़ने होंगे। 

वार्नर को करुण नायर की तरह खेलना होगा

यह पूछे जाने पर कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ और उप कप्तान डेविड वार्नर ने 2014 के बाद से विदेशी में शतक नहीं लगाया है, स्मिथ ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को आगे आकर खेल पर नियंत्रण करने की ज़रुरत है जो हम श्रीलंका में ठीक से नहीं कर पाए। लेकिन डेविड का जहां तक सवाल है, हम उसके नैसर्गिक खेल से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। अगर वह करुण नायर की तरह 200 या 300 रन बनाते हैं तो मैच पर हमारी पकड़ मज़बूत हो जाएगी। 

अश्विन-जडेजा लेंगे हमारे डिफ़ेंस की परीक्षा

अश्विन की बॉलिंग के बारे में स्मिथ ने कहा कि वह एक ही स्पॉट पर अलग-अलग सीम से बॉल डालता है और बॉल अक़्सर अलग तरीके से घूमती है क्योंकि पिच उस तरह की होती है। जडेजा के पास भले ही ज़्यादा सीम पोज़िशन न हो लेकिन वह अच्छे एरिया में बॉल डालता है, कुछ बॉल ज़्यादा ही स्पिन हो जाती हैं, कुछ फिसल जाती हैं और यहीं आपके डिफ़ेंस के लिए चुनौती बनती हैं। 

2012 के इंग्लैंड के भारत के सफल दौरे का ज़िक्र करते हुए स्मिथ ने कहा कि मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान ने समझ लिया था कि वहां कैसे बॉलिंग करनी है। उन्होंने सही एरिया में तेज़ बॉलिंग की और बाक़ी विकेट पर छोड़ दिया था। इसी तरह एंडरसन और ब्रॉड ने भी अच्छी रिवर्स स्विंग की। उनके पास बॉलर्स का अच्छा मिश्रण था और सीनियर बल्लेबाज़ों ने भी अपनी भूमिका बख़ूबी निभाई। अगर हमें भारत दौरे पर सफलता पानी है तो ऐसा ही कुछ करना होगा।

​ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच पुणे में 23 फरवरी से शुरु होगा।

Latest Cricket News