A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब फील्डिंग पर रायडू से भिड़ गए हरभजन

खराब फील्डिंग पर रायडू से भिड़ गए हरभजन

आईपीएल मैच के दौरान श्रीसंत को थप्पड जड़ देने वाले हरभजन सिंह ने एक बार फिर से एक आईपीएल मैच में आपा खो दिया और वो साथी टीम के फील्डर से भिड़ गए।

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh

नई दिल्ली: मैदान पर अच्छी बॉलिंग पर खराब फील्डिंग या फिर लापरहवाही से की गई फील्डिंग पर गेंदबाज को गुस्सा आना जाहिर सी बात है। मैच अगर IPL का हो तो फिर गेंदबाज का ऐसा बर्ताव आम होता है। आईपीएल मैच के दौरान श्रीसंत को थप्पड जड़ देने वाले हरभजन सिंह ने एक बार फिर से एक आईपीएल मैच में आपा खो दिया और वो साथी टीम के फील्डर से भिड़ गए।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच पुणे में आईपीएल मैच खेला जा रहा था। मैच का 11वां ओवर था और मुंबई की टीम से हरभजन सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। हरभजन सिंह क गेंज पर पुणे के एक बल्लेबाज ने करारा शॉट खेला जो बाउंड्री की तरफ गया।

बाउंड्री पर दो खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे थे। लिहाजा इस बाउंड्री (चौके) को बचाया जा सकता था, लेकिन एक फील्डर से गेंद मिस होने के बाद बाउंड्री को पार कर गई और रायडू वहां खड़े होने के बावजूद भी उसे रोक नहीं पाए, या यूं कहें वो थोड़ा हड़बड़ा सा गए थे। इस पर हरभजन सिंह ने आपा खो दिया और वो रायडू की तरफ गुस्से से आगे बढ़े, दोनों में कुछ बातें हुईं और उसके बाद दोनों अपनी अपनी पोजीशन पर वापस लौट आए। दोनों के बीच हुई यह तकरार हालांकि कुछ देर बाद शांत हो गई जब दोनों एक विकेट पर साथ में खुशी मनाते हुए देखे गए।  

Latest Cricket News