1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना टीके का पहला डोज लगवाने के बाद उमेश यादव ने लोगों से की ये खास अपील

कोरोना टीके का पहला डोज लगवाने के बाद उमेश यादव ने लोगों से की ये खास अपील

देश में कोरोनी की दूसरी लहर के बीच भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कोरोना वायरस टीके का पहला डोज लगवाया। 

<p>कोरोना टीके का पहला...- India TV Hindi
Image Source : UMESH YADAV कोरोना टीके का पहला डोज लगवाने के बाद उमेश यादव ने लोगों से की ये खास अपील

देश में कोरोनी की दूसरी लहर के बीच भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कोरोना वायरस टीके का पहला डोज लगवाया। उमेश नें ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "वैक्सीनेशन डन। हमारे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ा धन्यवाद और मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जब मौका मिले तो वैक्सीनेश करवाए। आप सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश है।"

बता दें, उमेश यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। 

उमेश से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। रहाणे ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा,‘‘टीके का पहला डोज आज लगवा लिया। मैं सभी से रजिस्ट्रेशन करवाने और टीके लगवाने की अपील करता हूं।’’ टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी मार्च में टीका लगवाया था। 

Latest Cricket News