1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कंधे पर गेंद लगने के बावजूद सचिन को LBW आउट देने वाले अंपायर को अपने फैसल पर है गर्व

कंधे पर गेंद लगने के बावजूद सचिन को LBW आउट देने वाले अंपायर को अपने फैसल पर है गर्व

एक समय था जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मैदान में उतरते थे तो पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठता था। वहीं, जब कोई गेंदबाज सचिन आउट कर देता था, तो कुछ पल के लिए स्टेडियम में एक अजीब सा सन्नाटा सा छा जाता था।

<p>कंधे पर गेंद लगने के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY कंधे पर गेंद लगने के बावजूद सचिन को LBW आउट देने वाले अंपायर को अपने फैसल पर है गर्व

एक समय था जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मैदान में उतरते थे तो पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठता था। वहीं, जब कोई गेंदबाज सचिन आउट कर देता था, तो कुछ पल के लिए स्टेडियम में एक अजीब सा सन्नाटा सा छा जाता था।

इस दौरान कई बार उस अंपायर को भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता था जिसकी वजह से सचिन आउट करार दिए जाते थे। ऐसा ही एक वाकया घटा था साल 1999 में खेले गए एडिलेड टेस्ट में।

इस टेस्ट मैच में सचिन ने मैक्ग्रा की शॉर्ट गेंद को रोकने की कोशिश की थी और उससे बचने के लिए बैठ गए थे लेकिन गेंद ज्यादा उठी नहीं और सचिन के कंधे पर जाकर लगी। इस पर मैक्ग्रा ने अपील की और उस मैच में अंपायरिंग कर रहे डेरिल हार्पर ने सचिन को आउट दे दिया। इस तरह सचिन को आउट दिए जाने के बाद हार्पर को फैंस की तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

इस घटना के करीब 20 साल बाद अंपायर डेरिल हार्पर ने उस समय सचिन को आउट दिए जाने पर बयान दिया है। एशियानेट न्यूजएबल से बात करते हुए हार्पर ने कहा, "मैंने उस फैसले को अपनी जिंदगी के हर दिन देखता हूं। ऐसा नहीं था कि मैं सोया नहीं था या मुझे बुरे सपने आ रहे थे और मेरे दिमाग में रिप्ले चल रहे थे। जब मैं अपने गैराज से बाहर निकला तो मेरे सामने सचिन और ग्लैन मैक्ग्रा की पेंटिंग थी।"

उन्होंने कहा, "आप हो सकता है कि इस बात को जानकर दुखी हों कि मुझे अभी भी उस फैसले पर गर्व है क्योंकि मैंने वो चीज देखी, बिना किसी डर के नियम लागू किए।" हार्पर ने कहा कि उस मैच में टीम के विकेटकीपर एमएसके. प्रसाद ने कई वर्षों बाद उनसे कहा था कि सचिन का मानना था कि वह सही फैसला था।

उन्होंने कहा, "सचिन उस समय भारतीय टीम के कप्तान थे और आईसीसी अधिकारी ने मुझसे कहा था कि उन्होंने मैच के बाद मेरे प्रदर्शन का विश्लेष्ण करते हुए उस फैसले को नोट नहीं किया था।"

हार्पर ने कहा, "दिसंबर-2018 में मैं उस समय के भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में लंच के दौरान मिला। उस मैच के बाद हम एक दूसरे से मिले नहीं थे। 20 साल बाद हम उसी खूबसूरत मैदान पर मिले। प्रसाद उस मैच में भारत के विकेटकीपर थे, अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे थे और छह कैच उन्होंने उस मैच में पकड़े थे।" उन्होंने कहा, "प्रसाद ने मुझसे कहा था कि..सचिन ने कहा था कि वह आउट हैं..मैंने पुष्टि करते हुए कहा, मुझे भी लगा था कि वह आउट हैं।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News