1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरु को जोरु से मिला सोशल मीडिया पर करारा जवाब

वीरु को जोरु से मिला सोशल मीडिया पर करारा जवाब

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और अब कॉमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट्स आए दिन चर्चा में रहते हैं और वह बहुत महीन तरीके से लोगों की टांग खिंचाई करते हैं लेकिन

Arti, Veeru- India TV Hindi
Arti, Veeru

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और अब कॉमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट्स आए दिन चर्चा में रहते हैं और वह बहुत महीन तरीके से लोगों की टांग खिंचाई करते हैं लेकिन इस बार सहवाग का दांव कुछ उल्टा पड़ गया, जब उनके एक ट्वीट पर पत्नी आरती सहवाग ने जवाबी 'छक्का' जड़ दिया।

वीरू ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई सीरीज में 'मैन ऑफ द सीरीज' बने अश्विन को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर जब पत्नी आरती ने जवाब दिया तो उनकी बोलती बंद हो गई।

सहवाग ने ट्वीट में लिखा, '7वीं बार मैन ऑफ दी सीरीज चुने जाने के लिए बधाई। सिर्फ एक शादीशुदा आदमी ही जल्दी घर जाने की अहमियत को समझ सकता है।' अश्विन ने टीम इंडिया के इस पूर्व बल्लेबाज को सम्मान देते हुए जवाब दिया, 'बहुत-बहुत प्यार, वीरू पाजी।' इस दौरान अश्विन की पत्नी पृथ्वी के एक ट्वीट ने सभी का ध्यान खींचा। पृथ्वी ने लिखा, 'हा हा हा, मैं ज्यादा नहीं करती।' पृथ्वी के ट्वीट के कुछ ही देर बाद वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'मैं भी ज्यादा नही करती, दोनों हमेशा जल्दी में रहते हैं।'

Tweets

दरअसल, आरती सहवाग नवरात्र के पहले दिन ही ट्विटर के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई थीं। वीरेंद्र सहवाग ने उनका ट्विटर पर शानदार तरीके से स्वागत भी किया था, लेकिन अब पत्नी से उन्हें ट्विटर पर करारे जवाब मिल रहे हैं।

बता दें कि आर अश्विन (13 विकेट) की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे दिन ही इंदौर टेस्ट जीत लिया।

Latest Cricket News