1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा, चोट के कारण IPL से बाहर

अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा, चोट के कारण IPL से बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण से बाहर हो गए हैं।

nehra- India TV Hindi
nehra

रायपुर: सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर कहा कि नेहरा को 15 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। बयान में कहा गया है, "नेहरा इस समय हड्ड़ीयों के सर्जन की देखरेख में हैं ताकि उन्हें सही उपचार मिल सके और वह जल्द से जल्द क्रिकेट में वापसी कर सकें।

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अब भविष्य में अंतरराष्ट्रीय किक्रेट खेलने पर भी सवाल खड़े हो गये हैं। दुर्भाग्यवश वह आईपीएल के नौवें संस्करण से बाहर हो गए हैं।"

 

Latest Cricket News