1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: अकमल संग पाक क्रिकेटरों ने पहले देखा डांस फिर की मारपीट

VIDEO: अकमल संग पाक क्रिकेटरों ने पहले देखा डांस फिर की मारपीट

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल एक बार फिर विवादों में हैं। उमर अपने 4 अन्य साथी क्रिकेटर के साथ रविवार को डांस देखने के लिए एक थिएटर गए। वहां डांस शो के दौरान उनका लोकल लोगों से झगड़ा हो गया। पीसीबी

akmal- India TV Hindi
akmal

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल एक बार फिर विवादों में हैं। उमर अपने 4 अन्य साथी क्रिकेटर के साथ रविवार को डांस देखने के लिए एक थिएटर गए। वहां डांस शो के दौरान उनका लोकल लोगों से झगड़ा हो गया। पीसीबी मामले की जांच कर रही है। आरोप साबित होने पर पांचों क्रिकेटर को सस्पेंड किया जा सकता है। हालांकि अकमल ने इन आरोपों को खारिज किया है।

टेलीविज़न चैनल्स के मुताबिक उमर अकमल, मोहम्मद नवाज, बिलावल भट्टी, ओवैस जिया और शाहिद युसूफ उस समय विवाद के घेरे में आ गए जब वह रविवार को एक डांस/ड्रामा देखने फ़ैसलाबाद के एक लोकल थिएटर में गए थे और इसी दौरान उमर अकमल और थिएटर से जुड़े कुछ लोगों की कहासुनी हो गई और मामला बढ़ता चला गया। इस कहासुनी के दौरान उमर अकमल के एक साथी खिलाड़ी उन्हें उनकी कार तक ले गए।

टीवी चैनलों ने फुटेज में दिखाया कि उमर अकमल थिएटर में कुछ लोगों से बहस कर रहे हैं और उसके बाद उनकी तरफ गुस्से से इशारा किया। सूत्रों ने बताया कि झड़प उस समय हुई जब कुछ खिलाड़ियों ने महिला कलाकारों द्वारा एक गीत फिर सुनाए जाने की फरमाइश की, जिसके लिए थिएटर के लोग तैयार नहीं थे। हालांकि उमर ने इन आरोपों का खंडन किया है।

उमर ने कहा, ‘‘आप मेरे क्रिकेट कौशल या प्रदर्शन के बारे में लिखो या कहो, लेकिन किसी को मेरी निजी या सामाजिक जिंदगी के बारे में लिखने का हक नहीं है। यह सही नहीं है।’’

 

Latest Cricket News