A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: कोहली, मनदीप ने सिखाया गेल को भंगड़ा डांस

VIDEO: कोहली, मनदीप ने सिखाया गेल को भंगड़ा डांस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इन दिनों पूरी तरह पार्टी के मूड में है और हो भी क्यों न आख़िर आईपीएल के इस सीज़न में फ़ाइनल में जो पहुंच गई है। दो दिन पहले भी एक ऐसी

mandeep singh, virat kohli, chris gayle- India TV Hindi
mandeep singh, virat kohli, chris gayle

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इन दिनों पूरी तरह पार्टी के मूड में है और हो भी क्यों न आख़िर आईपीएल के इस सीज़न में फ़ाइनल में जो पहुंच गई है। दो दिन पहले भी एक ऐसी ही पार्टी थी जिसमें विराट कोहली, मनदीप सिंह और क्रिस गेल ने ख़ूब भंगड़ा किया। गेल तो ख़ैर पार्टीबाज़ के रुप में मशहूर हैं ही और कोहली भी इस मामले में उनसे पीछे नहीं हैं। पार्टी के बाद मनदीप सिंह ने अपने फ़ेसबुक एकाउंट में पार्टी का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गेल को भंगड़ा डांस के स्टेप्स सिखा रहे हैं। गेल ने भी भंगड़ा सीखने में देर नहीं लगाई और बाक़ायदा पंजाबियों के अंदाज़ में डांस करने लगे। बाद में कोहली भी उनके साथ भंगड़ा करने लगे।

Latest Cricket News