नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के बेटे अबराम इन दिनों IPL में अक़्सर अपने पापा के साथ देखे जाते हैं और उनकी शरारत किसी से चुपी नहीं है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अबराम अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के ईडन गार्डन में एक मैचके दौरान दो-दो हाथ करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को आईएमअबरामखान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। शाहरुख़ ख़ान अबराम के साथ कोलकाता नाइट रायडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच देखने कोलकता के ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। इस मौक़े पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं। एक वक़्त ऐसा भी आया जब परिणीति और अबराम ने मैच छोड़कर ख़ुद ही मैदान के बाहर जंग लड़ने का फ़ैसला कर लिया और तलवारे निकाल लीं। वीडियो में देखा जा सकता है छोटा होने के बावजूद अबराम ने एक के बाद परिणीता पर वार किए। परिणिता ने जंग के बाद एक ट्वीट कर लिखा है कि 'मैंने कहा था मुझे उससे बहुत प्यार है…’। वैसे पापा शाहरूख़ इस लड़ाई से बेख़बर मैदान में चल रही असली लड़ाई में ज़्यादा मशगूल थे।
Latest Cricket News