1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy: मुंबई के लिए सेमीफाइनल में रोहित शर्मा का साथ देंगे पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे

Vijay Hazare Trophy: मुंबई के लिए सेमीफाइनल में रोहित शर्मा का साथ देंगे पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे

मुंबई की मजबूत टीम को विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे का साथ मिलेगा जो वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद राज्य टीम से जुड़ेंगे। 

पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
Image Source : AP पृथ्वी शॉ

मुंबई। मुंबई की मजबूत टीम को विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे का साथ मिलेगा जो वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद राज्य टीम से जुड़ेंगे। 

सेमीफाइनल में मुंबई के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलेंगे जो क्वार्टर फाइनल में बिहार के खिलाफ मैच में खेले थे। जिसमें टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। 

मुंबई के कोच और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने भी पुष्ठि की कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े तीनों खिलाड़ी राज्य की टीम के लिए खेलेंगे। 

शॉ ने टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में खेला था लेकिन फिर उनका चयन टेस्ट टीम में हो गया। जहां पदार्पण करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज रहे। विजय हजारे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News