1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: इंग्लैंड ने बनाए 400 रन, भारत की ठोस शुरुआत

मुंबई टेस्ट: इंग्लैंड ने बनाए 400 रन, भारत की ठोस शुरुआत

भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 400 रनों के जवाब में दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं...

Cheteshwar Pujara and Murali Vijay | AP- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara and Murali Vijay | AP

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 400 रनों के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 70 और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेजबान इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 254 रन पीछे है। लोकेश राहुल (24) और विजय ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण के सामने विश्वसनीय शुरूआत की। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों ने उनकी परीक्षा ली लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज लोकेश राहुल (24) रहे। उन्हें मोइन अली ने 39 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा। 

Ravichandran Ashwin | AP Photo

रविचंद्रन अश्विन। (AP)

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में केटान जेनिंग्स (112), जोस बटलर (76) और मोइन अली (50) की पारियों की बदौलत 400 रन बनाए थे। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। अश्विन ने 23वीं बार पारी में 5 या अधिक विकेट लिए और इस तरह से कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News