1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्ट इंडीज़ में विराट-अनुष्का दिखे साथ-साथ

वेस्ट इंडीज़ में विराट-अनुष्का दिखे साथ-साथ

वेस्टइंडीज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की Exclusive तस्वीर सामने आईं है। दोनों एक-साथ रेस्टोरेंट में साथ-साथ देखे गए हैं। सेंट लुसिया के जाइका रेस्टोरेंट से दोनों साथ-साथ बाहर आए..एक टैक्सी में बैठकर होटल

Virat, Anushka- India TV Hindi
Virat, Anushka

वेस्टइंडीज से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की Exclusive तस्वीर सामने आईं है। दोनों एक-साथ रेस्टोरेंट में साथ-साथ देखे गए हैं। सेंट लुसिया के जाइका रेस्टोरेंट से दोनों साथ-साथ बाहर आए..एक टैक्सी में बैठकर होटल चले गए जहां इंडिया ठहरी हुई है।

अनुष्का शर्मा ने Blue टॉप पहन रखा था और रेस्टोरेंट के गेट पर किसी से बातचीत कर रही थी। थोड़ी देर में ब्लैक टी शर्ट में विराट कोहली अनुष्का के पास पहुंचे फिर दोनों साथ-साथ बाहर निकले और एक टैक्सी में बैठ गए। रास्ते में टैक्सी एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर रुकी जहां विराट ने उतरकर पानी की बोतल का carton ख़रीदे। फिर विराट टैक्सी में बैठकर होटल चली गई।

ये बात शाम साढ़े सात बजे की है। विराट कोहली और अनुष्का ने जाइका इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर भी किया। दोनों वहां करीब एक घंटे तक रुके। इसके बाद दोनों साथ साथ बाहर आ रहे हैं..

ग़ौरतलब है कि किसी को भनक भी नहीं थी कि अनुष्का यहां आई हुई हैं क्योंकि उन्हें स्टेडियम में नहीं देखा गया। अनुष्का तीन दिन पहले ही यहां पहुंची हैं। इंडिया यहां चार टेस्ट मैच की सिरीज़ खेल रही है।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News