1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने किया वेस्टइंडीज टूर पर जाने का ऐलान

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने किया वेस्टइंडीज टूर पर जाने का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने चयकर्ताओं को कहा है कि वह पूरी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे।

विराट कोहली- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES विराट कोहली

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का सफल सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद समाप्त हुआ। इस वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां उन्हें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। कहा जा रहा था कि इस दौरे पर टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, लेकिन विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में टीम की खराब परफॉर्मेंस के बाद इस दौरे पर जाने का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने चयकर्ताओं को कहा है कि वह पूरी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे। पिछले महीने यह बताया गया कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को टी 20 आई और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया जाएगा।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से कोहली बिना आराम किए खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की अगुवाई करने से पहले उन्हें न्यूजीलैंड में अंतिम 2 एकदिवसीय और टी 20 आई श्रृंखला के लिए आराम दिया गया था।

वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह कहा जा रहा है कि धोनी पहले विकेटकीपर के तौर पर नहीं जाएंगे। धोनी टीम इंडिया के बदलाव के दौर में टीम के साथ रहेंगे और वो ऐसे में ऋषभ पंत को आगे के लिए तैयार करेंगे।

Latest Cricket News