1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज में पाचों मैच में टॉस हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने कोहली, जानिए कौन हैं पहले दो

सीरीज में पाचों मैच में टॉस हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने कोहली, जानिए कौन हैं पहले दो

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में भी टॉस नहीं जीत पाये।

<p>जो रूट और विराट...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES जो रूट और विराट कोहली

लंदन: विराट कोहली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के सभी मैचों में टॉस हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में भी टॉस नहीं जीत पाये। उन्होंने सीरीज के सभी मैचों में टॉस गंवाये थे। उनसे पहले लाला अमरनाथ (बनाम वेस्टइंडीज, 1948/49) और कपिल देव (बनाम वेस्टइंडीज, 1982/83) पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों में टॉस हार गये थे। 

अमरनाथ के विरोधी कप्तान जॉन गोडार्ड और कपिल के क्लाइव लायड थे जबकि अभी जो रूट सभी टॉस जीतने में सफल रहे। मंसूर अली खां पटौदी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने सीरीज के सभी पांच मैचों में टॉस जीते। इंग्लैंड के खिलाफ 1963-64 में हर मैच में सिक्के ने उनका साथ दिया था। 

आपको बता दें कि भारत 1-3 से सीरीज में पिछड़ रहा है। अब उसे अपनी बची-खुची इज्जत बचाने के लिए आखिरी टेस्ट जीतना होगा।

Latest Cricket News