मैच के दौरान कोहली ने लिया 'अनुष्का-ब्रेक'
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के प्यार का बुखार इस कदर हावी हुआ कि वो रविवार को आईपीएल मैच के दौरान ही ड्रेसिंग रूम के पास अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा से मिलने चले गए। प्यार के चक्कर में कोहली को बीसीसीआई और आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का भी ध्यान नहीं रहा। रविवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच में बारिश ने खलल डाला तो विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के पास तकरीबन पांच से आठ मिनट तक गुफ्तगू करने लगे। वैसे ये मैच तो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका लेकिन एक अंक के साथ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने प्लेऑफ में एंट्री ज़रूर मार ली।
प्यार के चक्कर में भूले कोड ऑफ कंडक्ट
विराट कोहली और अनुष्का की इस मैच ब्रेक के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज़ युवराज सिंह भी इस प्रेमी जोड़ी के पास खड़े रहे लेकिन बात तब बढ़ गई जब मामला बीसीसीआई के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का बन गया। दरअसल नियम के अनुसार लाइव मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी आईसीसी की तरफ से तैनात अफ़सरों के अलावा किसी भी बाहरी शख्स से बात नहीं कर सकता। यहां तक कि इस दौरान खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम पर कड़ी नज़र भी रखी जाती रही है। ऐसा नियम बीसीसीआई ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए बनाया है।
मैच के दौरान विराट कोहली भावनाओं में इस कदर बह गए कि बीसीसीआई का ये नियम भूल गए और अनुष्का शर्मा को इशारा कर अपने पास बुला बैठे। अनुष्का शर्मा और कोहली के बीच कुछ देर तक बात हुई, कोहली ने अनुष्का के कान में कुछ कहा और फिर चली गई। मैच के दौरान दर्शकों ने भी इस नज़ारे का लुत्फ उठाया। हालांकि अब तक बीसीसीआई की ओर से कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन से जुड़ी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अगली स्लाइड में पढ़िए, इससे पहले कब हुआ इस प्रेमी जोड़े पर बवाल
Latest Cricket News