1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया यह खास संदेश

कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया यह खास संदेश

न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराने के बाद कोहली ने प्रकृति के साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया और इसी दौरान उन्होंने यह पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में कोहली एक झील के किनारे की सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

India,New Zealand,Virat Kohli,New Zealand vs India  2020,Cricket- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Virat kohli

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार जीत दर्ज कर रही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जीवन को वरदान करार दिया है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर नया संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'लाइफ इस ब्लेसिंग'।

हेमिल्टन में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराने के बाद कोहली ने प्रकृति के साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया और इसी दौरान उन्होंने यह पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में कोहली एक झील के किनारे की सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान टीम के साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही रही है। भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज कर 3-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है।

वहीं सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है जबकि पांचवा और आखिरी टी-20 मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से होगी। वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच 11 फरवरी को खेला जाना है।

वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से शुरु होगा। वहीं दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 29 फरवरी से होगा।

Latest Cricket News