आईपीएल-8 के लीग स्टेज मैच में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के पास बैठी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से क्या मिल बैठे कि क्रिकेट और मीडिया जगत में हायतौबा ही मच गई। लेकिन इस बार कोहली प्यार के चक्कर में बहकने से बच गए और खुद को मैदान तक ही सीमित रखने में कामयाब रहे।
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल एलिमिनेटर मैच में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंची। अनुष्का पुणे में हुए इस मैच के दौरान स्टेडियम से विराट कोहली और उनकी टीम को चीयर करती दिखीं। लेकिन कोहली ने पिछले मैच के उलट एलिमिनेटर मैच के दौरान अनुष्का से दूरी बनाकर रखी। वहीं इस दौरान आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक की मंगेतर और स्क्वैश खिलाड़ी दीपिक पल्लिकल भी स्टेडियम से आरसीबी को चीयरअप करती दिखाई दीं। दीपिका मैच के दौरान अनुष्का के बगल में बैठी हुई थीं।
फोटो: पुणे में हुए मैच के दौरान विराट कोहली की टीम आरसीबी को चीयर करती अनुष्का शर्मा
दिल की नहीं दिमाग की सुनी
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए आखिरी लीग मैच में अनुष्का से मिलने की ग़लती करने पर विराट कोहली को बीसीसीआई ने भी तलब किया था। कोहली पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगा क्योंकि नियमों के मुताबिक मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी किसी बाहरी शख्स से बात या मुलाकात नहीं कर सकता। कोहली की इस गलती पर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भी कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता। भले ही वो खुद कोहली क्यों ना हो। बीसीसीआई ने कोहली-अनुष्का मिलन की नियम के तहत जांच करने की बात भी कही। फिलहाल, एलिमिनेटर में कोहली खुद पर काबू करते दिखे और मैच जीतकर क्वालीफायर-2 में भी पहुंचे। पुणे में कोहली अपनी गर्लफ्रेंडे से मिले ज़रूर, लेकिन मैच के बाद।
अगली स्लाइड में देखिए तस्वीरें, जब लीग स्टेज में अनुष्का से नियम ताक पर रखकर मिले कोहली
Latest Cricket News