टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को इटली में एक दूसरे को जीवनसाथी बना लिया. भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर ज़बरदस्त जुनून है. दोनों ही फ़ील्ड के लोग जनता के स्टार होते हैं. ये भी इत्तफ़ाक है कि ग्लैमर की इन दो दुनियां के बीच हमेशा से गहरा संबंध रहा है यानी क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच इश्क़ चला और फिर दोनों ने घर बसाया. कोहली और अनुष्का की शादी इसी परंपरा का हिस्सा है. इनके पहले भी क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच शादियां हो चुकी हैं.
1. पटौदी-शर्मीला
इंडिया के सबसे युवा कप्तान नवाब मंसूर अली ख़ान पटौदी और अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर पहली क्रिकेट और बॉलीवुड की पहली पार्टनरशिप थी. दोनों के इश्क़ के चर्चे ख़ूब हुए थे और आख़िरकार दोनों ने दिसंबर 1969 में शादी की. बॉलीवुड के सफल अभिनेता सैफ़ अली ख़ान इनके ही बेटे हैं. इन दोनों की शादी क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के बीच की सबसे कामयाब शादी मानी जाती है. पटौदी का 2011 में निधन हो चुका है.
2. अज़हर और संगीता
Mohammad-Azharuddin-Sangeeta-Bijlani
इस कड़ी में अगला नाम आता है संगीता बिजलानी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन का. अज़हर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद 1996 में फिल्म अभिनेत्री संगीता से शादी की थी हालंकि 14 साल के बाद दोनों 2010 में अलग हो गए.