A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर से बोले विराट कोहली 'और तुम मेरे से एक और बैट मांग रहे हो'

डेविड वॉर्नर से बोले विराट कोहली 'और तुम मेरे से एक और बैट मांग रहे हो'

दरअसल, डेविड वॉर्नर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बैट कलेक्शन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने हैशटैग नीड अ फ्यू मौर (कुछ और बैट की जरूरत है) का इस्तेमाल किया।

Virat Kohli and David Warner- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Virat Kohli said to David Warner 'And you are asking for another bat from me'

आज से कुछ समय पहले एक टीम का खिलाड़ी दूसरे टीम के खिलाड़ी से तब ही मजाक कर पाता था जब वह उस देश के खिलाफ सीरीज खेल रहा होता था, लेकिन जब से सोशल मीडिया पर खिलाड़ी एक्टिव होने लगे हैं तब से खिलाड़ी एक दूसरे की टांग खींचते हुए ज्यादा नजर आते हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से चुटकी ली।

दरअसल, डेविड वॉर्नर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बैट कलेक्शन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने हैशटैग नीड अ फ्यू मौर (कुछ और बैट की जरूरत है) का इस्तेमाल किया। वॉर्नर की इस पोस्ट पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कमेंट करते हुए कहा 'और तुम मेरे से एक और बैट मांग रहे हो।'

विराट कोहली के इस कमेंट पर वॉर्नर ने कहा 'जैसा की मैंने कहा मुझे एक और बैट की जरूरत है।'

Image Source : Warner TwitterVirat Kohli said to David Warner 'And you are asking for another bat from me'

उल्लेखनीय है, भारतीय कप्तान इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, कल यानी 24 जनवरी को भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की। 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच कल भारत ने 6 विकेट से जीता। इस मैच में विराट कोहली ने 45 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Latest Cricket News