ग्रोस आइलेट: भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम जमैका में दूसरे टेस्ट के दौरान हुई गलतियों को सुधारने में सफल रही जिसमें अंतिम दिन वे छह विकेट हासिल करने में असफल रहे थे। भारत ने आज चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2.0 से अजेय बढ़त बना ली। टीम ने एक दिन का खेल खराब मौसम की भेंट चढ़ने के बावजूद तीसरा टेस्ट 237 रन से अपने नाम किया।
भारतीय टीम ने 1950 के शुरू में वेस्टइंडीज का दौरा करना शुरू किया था और तब से एक भी सीरीज में दो टेस्ट मैच नहीं जीते हैं और आज ऐसा पहली बार हुआ है। कोहली को जब इस बारे में बताया गया तो वह काफी खुश थे।
कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, हमने पिछले साल कुछ चीजें पहली बार की थीं। जमैका में हम समझ गये थे कि क्या चीजें गलत रहीं थीं। हमने यहां उन्हीं चीजों में सुधार किया। हमने चौथे दिन 31 रन में सात विकेट हासिल किये, यही चीज मैच का रूख बदलने वाली रही। हम हमेशा ही भारत के बाहर सीरीज जीतने का लक्ष्य बनाते हैं। यह अच्छी शुरूआत है।
Latest Cricket News