1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली को आई 2018 दौरे की याद, किया ऐसा Tweet

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली को आई 2018 दौरे की याद, किया ऐसा Tweet

विराट कोहली ने ट्विटर पर 2018 इंग्लैंड दौरे की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़ा था।

<p>Virat Kohli Shares Pic From 2018 England Tour</p>- India TV Hindi
Image Source : GETTY Virat Kohli Shares Pic From 2018 England Tour

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हालांकि कोहली ने डरहम में काउंटी सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म अप मैच नहीं खेला था लेकिन वे मैच के बीच नेट सेशन में नजर आए थे।

विराट कोहली ने ट्विटर पर 2018 इंग्लैंड दौरे की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़ा था, उन्होंने वही फोटो ट्वीट की है और एक खास कैप्शन लिखा है।

तीन साल पहले की इस फोटो में कोहली एजबैस्टन में शतक का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, "याद रखो आप कौन हो और किसी को भी आपको समझाने न दें।"

4 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब कोहली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। भारतीय कप्तान ने 2014 दौरे के अपने खौफ को खत्म किया था और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 593 रन बनाए थे। जिसमें दो शतक भी शामिल थे।

कोहली का उस सीरीज में 59.3 का एवरेज था। कोहली की बेमिसाल बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया 1-4 से सीरीज हारी थी। 2021 टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने वॉर्म अप मैच खेला था जिसमें केएल राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वहीं, उमेश यादव ने 15 ओवर गेंदबाजी कर 22 रन दिए और तीन विकेट लिए थे।

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में पांच खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया था और 75 रन बनाए थे।

Latest Cricket News