1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 10 ओवरों के बाद लगा कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए: विराट कोहली

10 ओवरों के बाद लगा कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए: विराट कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 10 ओवर के बाद लगा था कि टीम T-20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी।

virat kohli and dhoni- India TV Hindi
virat kohli and dhoni

मोहाली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले दस ओवर के बाद लगा था कि टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे उस कठिन लक्ष्य को हासिल किया।

कोहली ने कहा, पहले 10 ओवर के बाद मुझे लगा के हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उसके बाद एम.एस. धोनी के साथ टीम को पता नहीं कैसे जीत तक पहुंचाया। मुझे मैदान के भीतर भी समझ में नहीं आ रहा था कि यह कैसे हो रहा है। शुक्र है कि मैं टीम के लिए वह प्रदर्शन कर सका। उन्होंने बताया कि जैसे ही धोनी ने विजयी चौका लगाया, वह काफी भावुक हो गए।

उन्होंने कहा, धोनी को विजयी रन बनाते देखकर मैं काफी भावुक हो गया। मुझे समझ में नहीं आया कि क्या कहूं। आप इसी के लिए खेलते हैं। यह टीम के लिए अद्भुत पल था कि आपके साथी खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी स्थिति में कभी कोई पारी नहीं खेली जब आखिरी तीन ओवरों में 39 रन चाहिए हों।

कोहली ने कहा, मैंने ऐसी पारी कभी नहीं खेली जब आखिरी तीन ओवर में 39 रन की जरूरत हो। दूसरे छोर पर धोनी के होते मैं ऐसा करने में कामयाब रहा।

Latest Cricket News