मुंबई: विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं। क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
उन्होंने लिखा है, सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे, खास तौर पर मेरी जिंदगी में मौजूद दो मजबूत महिलाओं को। कोहली ने लिखा है कि उनकी मां ने कठिनतम समय में परिवार की देखभाल की और अनुष्का नियमित रूप से बाधाओं से लड़ रही हैं।
वैसे तो अनुष्का और विराट कोहली कई मौकों पर साथ नजर आते हैं लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा। हाल ही में विराट ने वैलेंटाइन्स डे के दूसरे दिन अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर किया था और अब विराट ने एक और फोटो पोस्ट करते हुए साफ कर दिया है कि अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी में कितनी जरूरी महिला हैं।
Latest Cricket News