शोएब ने चैलेंज किया और हरभजन ने मार दिया छक्का
हरभजन ने माना कि मैदान पर पाकिस्तानी खिलाडियों के साथ उनकी तू-तू मैं-मैं होती थी। "शोएब अख्तर ने मुझे बहुत गालियां दी, वो एक ऐसा बंदा था जो हमारे साथ घुलमिल के रहता था, उठता बैठता, खाता भी, पीना तो नहीं, वे शायद हमसे ज्यादा ही नजदीक हो गए तो उसने ग्रान्टेड ही ले ली और कहा भज्जी छक्का मार के दिखा। पहले मैंने छक्का मारा, उससे वो इतना शॉक्ड हो गया कि इसने कैसे मार दिया छक्का। उसने दो बाउंसर्स मारे, निकल गए तो वो बोलने लग गया कुछ, फिर मैने भी जवाब दिया उसको। जैसे-जैसे उसने गालियां दी, मैंने भी देना शुरु कर दिया, लेकिन गेम के बाद शाम को हम इकट्ठा बैठे, वो ऐसी चीजें थी जो हमें पब्लिकली नहीं कहनी चाहिए थी, उसे आज मैं बता भी नहीं सकता हूं, उस चीज को लेके मैं थोड़ा शर्मिंदा भी हूं कि एक दूसरे के अच्छे दोस्त हेने के बावजूद पब्लिकली ऐसे किया।"
आगे की स्लाइड में पढ़िए जब शोएब अख्तर ने की हरभजन और युवराज की पिटाई
Latest Cricket News