1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंदर (सहवाग) के तीर, देखन में छोटे घाव करे गंभीर

वीरेंदर (सहवाग) के तीर, देखन में छोटे घाव करे गंभीर

इंदौर: भारत के पूर्व तूफ़ानी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग बतौर कमेंटेटर यहां चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में फ़ुल फ़ार्म में हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग उनके मज़ेदार पोस्ट का लुत्फ़ उठाते ही रहते हैं

Veeru- India TV Hindi
Veeru

इंदौर: भारत के पूर्व तूफ़ानी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग बतौर कमेंटेटर यहां चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में फ़ुल फ़ार्म में हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग उनके मज़ेदार पोस्ट का लुत्फ़ उठाते ही रहते हैं लेकिन यहां उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में धमाल मचा रखा है।

मैच दौरान टीवी स्क्रीन पर अचानक गोतम गंभीर को दिखाया गया जो आउट होने के बाद पवैलियन में बैठे हुए थे। बस फिर क्या था, वीरु को दागने के लिे मसाला मिल गया। वीरु ने कहा वो देखिये गंभीर गंभीर बने बैठे हैं। फिर उन्होंने बाक़ी खिलाड़ियों के भी नाम को लेकर गोले दाग़ने शुरु कर दिए। वीरु ने कहा पुजारा का नाम अगरबत्ती से जोड़ा तो मुरली विजय को विजय रथ से जोड़ दिया।

इसी तरह जब उनसे पूछा टेलर (रॉस) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा टेलर को सिलाई मशीन के साथ आना चाहिये। फिर उन्होंने मोहम्मद शामी को शामी कबाब के साथ चस्पा कर दिया। 

Latest Cricket News