1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विशाखापट्टनम: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

विशाखापट्टनम: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

विशाखापट्टनम: पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारतीय टीम में गौतम गंभीर की जगह ओपनर के.एल. राहुल की वापसी हुई

Kohli, Cook, toss, Vishakhapatnam test- India TV Hindi
Kohli, Cook, toss, Vishakhapatnam test

विशाखापट्टनम: पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में आज  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारतीय टीम में  गौतम गंभीर की जगह ओपनर के.एल. राहुल की वापसी हुई है जबकि स्पिनर जयंत यादव अपना पहला टेस्ट खेलेंगे।  राजकोट टेस्ट भारत बहुत मुश्किल से ड़्रा करवा पाया था। मैच के बाद कप्तान  विराट कोहली ने पिच की आलोचना की थी। कहा जा रहा है कि यहां की पिच तीसरे दिन से स्पिन लेगी।

इंग्लैंड ने टीम में एक परिवर्तन किया है। अनुभवी गेंदबाज़ एंडरसन चोट से उबर गए हैं और इस मैच में खेल रहे हैं।

यह मैच डॉ. वाई. राजाशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम का पहला टेस्ट मैच होगा।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, उमेश यादव, जयंत यादव।

इंग्लैंड: एलिस्टर कुक (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो,  स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन डकेट, हासिब हमीद, मोइन अली, जफर अंसारी, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और जेम्स एंडरसन।

Latest Cricket News