कराची: पूर्व मुख्य कोच वकार यूनिस ने क्रिकेट अधिकारियों से उमर अकमल को पाकिस्तान टीम से निकालने का आग्रह किया है और शाहिद अफरीदी को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के खिलाफ तथा एशिया कप और विश्व टी20 में टीम को लगातार मिली टी20 शिकस्त के लिये दोषी ठहराया।
दो साल तक पाकिस्तान के कोच रहे वकार ने अपनी रिपोर्ट में सीधे तौर पर अफरीदी की खराब फार्म, उनकी कप्तानी और राष्ट्रीय टीम के हालिया खराब प्रदर्शन पर उनके रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। इन शिकस्त के बाद राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया। बाद में वकार ने राष्ट्रीय टी20 टीम के कोच पद और अफरीदी ने कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। यह रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गयी थी, जिसमें वकार ने उमर अकमल, अहमद शहजाद और अफरीदी का विशेष रूप से जिक्र किया था।
वकार ने कहा, शाहिद अफरीदी ने टीम की कुछ बैठकें और अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, कप्तान को अगुवाई करनी होती है। उनका मोहम्मद नवाज़ को मैच के दौरान इस तरीके से खिलना अनुचित था जिससे इस युवा के आत्मविश्वास में गिरावट आयी।
Latest Cricket News