1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद में बदलाव करने और फील्डिंग की पाबंदी हटाने की जरूरत: शेन वॉर्न

गेंद में बदलाव करने और फील्डिंग की पाबंदी हटाने की जरूरत: शेन वॉर्न

दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने खेल में संतुलन लाने के लिए नियमों में बदलाव करने की अपील की है जिनमें क्रिकेट गेंदों को बदलना, वनडे मैचों में फील्डिंग की पाबंदी हटाना और टी20 मैचों में गेंदबाजों की संख्या 4 तक सीमित रखना शामिल है।

Shane Warne | AP File Photo- India TV Hindi
Shane Warne | AP File Photo

पुणे: दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने खेल में संतुलन लाने के लिए नियमों में बदलाव करने की अपील की है जिनमें क्रिकेट गेंदों को बदलना, वनडे मैचों में फील्डिंग की पाबंदी हटाना और टी20 मैचों में गेंदबाजों की संख्या 4 तक सीमित रखना शामिल है। वॉर्न ने कहा कि अभी तक जो भी बदलाव हुए हैं वे या तो बल्ले या मैदान को लेकर हुए हैं जबकि गेंद को लेकर कुछ भी परिवर्तन नहीं किया गया। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, ‘हम जिस गेंद से गेंदबाजी करते हैं वह वैसी ही है जैसी 100 साल पहले थी। उसका आकार और सिलाई पहले जैसी ही है जबकि बल्ले बड़े और भारी बन गए हैं। सीमा रेखा छोटी हो गई है और क्षेत्ररक्षण पाबंदी की शुरूआत हुई लेकिन गेंद पहले जैसी ही है।’ वार्न ने स्पोरटेल कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘इतने वर्षों में गेंद क्यों नहीं बदली गई। गेंद निर्माताओं को गेंद को लेकर भी कुछ करना चाहिए। वे गेंद में कुछ स्विंग भर सकते हैं।’ 

वार्न ने आगे कहा, ‘यह क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के कप्तान पर छोड़ दो कि वह अपने क्षेत्ररक्षक कहां खड़ा करना चाहता है। उसे सभी 9 क्षेत्ररक्षकों को बाउंड्री पर लगाने दो। किसको कहां खड़ा करना है इसके लिए नियम नहीं होने चाहिए।’ टी20 क्रिकेट के बारे में उन्होंने कहा कि टी20 मैचों में केवल 4 गेंदबाज होने चाहिए जिनमें से प्रत्येक 5-5 ओवर करे।

Latest Cricket News