A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर, ख्वाजा के शतकों से आस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर

वार्नर, ख्वाजा के शतकों से आस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर

ब्रिसबेन: डेविड वार्नर के 13वें टेस्ट शतक और उस्मान ख्वाजा के पहले शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज विशाल स्कोर की नींव रख दी। आस्ट्रेलिया

वार्नर, ख्वाजा के...- India TV Hindi
वार्नर, ख्वाजा के शतकों से आस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर

ब्रिसबेन: डेविड वार्नर के 13वें टेस्ट शतक और उस्मान ख्वाजा के पहले शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज विशाल स्कोर की नींव रख दी। आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 389 रन बना लिये हैं।

वार्नर ने 224 गेंद में 163 रन बनाये।  ख्वाजा 102 रन बनाकर और कप्तान स्टीव स्मिथ 41 रन पर खेल रहे हैं । स्मिथ ने एक कैलेंडर वर्ष में अपने 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिये।

वार्नर को जेम्स नीशाम ने स्लिप में रोस टेलर के हाथों लपकवाया । वार्नर ने अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनका दूसरा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है । टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 180 रन है जो तीन साल पहले पर्थ में उन्होंने भारत के खिलाफ बनाया था।
आस्ट्रेलिया के चार अन्य सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (30), मार्क टेलर (19), जस्टिन लैंगर (16) और माइकल स्लेटर (14) ने वार्नर से अधिक टेस्ट शतक बनाये हैं ।
वार्नर ने जो बन्र्स के साथ 161 और ख्वाजा के साथ 150 रन की साझेदारी की । पाकिस्तानी मूल के ख्वाजा ने 123 गेंद में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया ।

Latest Cricket News