इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जांच समिति के अध्यक्ष शकील शेख़ ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के महान बॉलर वसीम अकरम अपने समय में क्या करते रहे हैं ये सब जानते हैं और सट्टेबाज़ी में उनकी मिलिभगत के बारे में पुरानी फ़ाइलें कभी भी फिर खोली जा सकती हैं।
डॉन के अनुसार शेख़ कुछ दिन पहले कराची में एक प्रेस कॉंफ़्रेंस में वसीम अकरम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 2000 में मैच फ़िक्सिंग पर जस्टिस मलिक क़य्यूम की रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रेस ककहा है, “ये वसीम ही थे जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में सट्टेबाज़ी की गंदगी फ़ैलाई है।”
उन्होंने कहा कि वसीम जांच समिति बनाने के ख़िलाफ़ थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वो न फंस जाएं।
शेख़ ने कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन में अगर किसी रुप में वसीम अकरम का हाथ साबित होता है तो उन्हें जिम्मेवार ठहराया जाएगा।
वसीम अकरम ने प्रेस कॉंफ़्रेंस में शेख़ को जांच समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने और जांच समिति बनाने के औचित्य पर सवाल उठाया था।
इस पर शेख ने कहा कि वसीम अकरम को दूसरों की आलोचना करने के पहले अपने करिअर और उन प लगे आरोपों को देखना चाहिये।
वसीम अकरम टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट (414) लेने वाले पाकिस्तानी बॉलर हैं।
Latest Cricket News