1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: आप भी देखिए टीम इंडिया ने इस खास अंदाज में मनाया विराट का जन्मदिन

VIDEO: आप भी देखिए टीम इंडिया ने इस खास अंदाज में मनाया विराट का जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है तो जाहिर सी बात है कि जश्न तो रात 12 बजे से शुरू हो ही गया होगा। राजकोट में कोहली के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर जमकर मस्ती की।

Virat Kohli  Happy Birthday - India TV Hindi
Virat Kohli Happy Birthday

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है तो जाहिर सी बात है कि जश्न तो रात 12 बजे से शुरू हो ही गया होगा। राजकोट में कोहली के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर जमकर मस्ती की।

साथी खिलाड़ी विराट के लिए दो-दो केक लेकर आए। देर रात राजकोट में भारतीय टीम ने विराट कोहली के जन्मदिन का जश्न मनाया।

केक कटाने के बाद शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ विराट को केक खिलाया बल्कि उन्हें केक से पूरा नहला भी दिया।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इसके अलावा बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर कोहली को अपने ही अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 7 हजार रनों का आंकड़ा छुआ। इससे पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट में 9 हजार रन के आंकड़े को छुआ था और वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। विराट के नाम वनडे में 32 शतक हैं।

Latest Cricket News