1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम यहां एशेज जीतना के लिए हैं : मिचेल स्टार्क

हम यहां एशेज जीतना के लिए हैं : मिचेल स्टार्क

स्टार्क ने जेम्स की वापसी और गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, "जो कुछ भी हुआ उसके बाद जिमी को इस तरह से वापसी करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है।

हम यहां एशेज जीतना के लिए हैं : मिचेल स्टार्क- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES हम यहां एशेज जीतना के लिए हैं : मिचेल स्टार्क

वॉरेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वे यहां प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को जीतने आए हैं। 

'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने स्टार्क के हवाले से बताया, "हम यहां एशेज जीतने के लिए हैं। हम सिर्फ टीम में जगह बनाने के लिए नहीं आए हैं। हम इस एशेज को जीतना चाहते हैं। चाहे हर मैच में अलग-अगल गेंदबाजी आक्रमण हो या एक तरह का।"

स्टार्क ने जेम्स की वापसी और गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, "जो कुछ भी हुआ उसके बाद जिमी को इस तरह से वापसी करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है। कमिंस के लिए भी यही कहूंगा, क्योंकि उन्होंने भी बहुतकुछ झेला है। हालांकि, यह कुछ समय पहले की बात है, लेकिन अब सभी फिट हैं और बेहतरी प्रदर्शन कर रहे हैं। पैटिंसन को टेस्ट क्रिकेट देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। चोटिल होने के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसी वापसी करना विशेष है।"

स्टार्क ने कहा, "सिडल ने भी कड़ी मेहनत करने के बाद वापसी की है। मैं समझता हूं कि गेंदबाजी को देखते हुए यह बहुत रोमांचक है, हम सभी बहुत अच्छे दोस्त हैं। अपने दोस्त को वापसी करने के बाद इस तरह का प्रदर्शन करते देखना बेहतरीन है।"

Latest Cricket News