A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज बराबर करने के लिये हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत: सिमन्स

सीरीज बराबर करने के लिये हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत: सिमन्स

किंग्स्टन: वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स की गैर अनुभवी टीम भले ही पहले टेस्ट में भारत से बुरी तरह पराजित हो गयी हो लेकिन उनका मानना है कि खिलाडि़यों को मनोबल गिराने की कोई

 phil-simmons- India TV Hindi
phil-simmons

किंग्स्टन: वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स की गैर अनुभवी टीम भले ही पहले टेस्ट में भारत से बुरी तरह पराजित हो गयी हो लेकिन उनका मानना है कि खिलाडि़यों को मनोबल गिराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने टीम के सदस्यों से कड़ी मेहनत करके चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला बराबर करने की बात कही। सिमन्स ने वेस्ट इंडीज के दैनिक जमैका ओब्जरवर से कहा, हम जानते हैं कि हम अच्छा नहीं खेले थे और मुझे लगता है कि यह अच्छी चीज है कि हमें इसका पता है। अगर हम अच्छा खेले होते और इस तरह हारते तो इसका मतलब होता कि कुछ गलत है। इसलिये हम अच्छा नहीं खेले और हमें सिर्फ सुनिश्चित करना होगा कि हम आगे ऐसा नहीं करें।

सिमन्स पिछले साल से टीम के साथ हैं। उन्होंने कहा, आप चार में से एक टेस्ट गंवाकर मनोबल नहीं गिरा सकते क्योंकि अभी तीन टेस्ट मैच और बाकी हैं। आपको बहानों की जरूरत नहीं है, आपको सिर्फ कारणों को देखना होगा कि आपने चीजें गलत क्यों की और अच्छी गेंदबाजी तथा अच्छी बल्लेबाजी क्यों नहीं की। इसलिये हमें इन दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम खिलाडि़यों से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते।

Latest Cricket News