A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम सभी तरह तरह की पिचों पर अच्छा खेलते हैं : गंभीर

हम सभी तरह तरह की पिचों पर अच्छा खेलते हैं : गंभीर

हम सभी तरह तरह की पिचों पर अच्छा खेलते हैं : गंभीर कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने मंगलवार को इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम केवल स्पिन

हम सभी तरह तरह की पिचों...- India TV Hindi
हम सभी तरह तरह की पिचों पर अच्छा खेलते हैं : गंभीर

हम सभी तरह तरह की पिचों पर अच्छा खेलते हैं : गंभीर


कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने मंगलवार को इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम केवल स्पिन पिचों पर ही बेहतर प्रदर्शन करती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का सबके लिए मददगार पिचों का निर्माण करने का फैसला सभी जगहों पर समान रूप से लागू होगा। गंभीर के अनुसार, "सबके लिए मददगार पिचों का निर्माण एक अच्छा कदम है। कई लोग यह कहते हैं कि नाइट राइडर्स केवल स्पिन गेंदबाजों के लिए पिच तैयार करता है लेकिन हम अपने घरेलू मैदान से बाहर भी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।"

आईपीएल के मुकाबले बुधवार से शुरू होने हैं और पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इडेन गार्डन्स मैदान पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

गंभीर के अनुसार, "हम अगर केवल स्पिन के लिए मददगार पिचों पर सफल होते तो दो बार खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं हो सकते थे। हमने पूर्व में लगातार 14 मैच जीतकर यह साबित किया है कि हमारी टीम सभी प्रकार की पिचों पर खेल सकती है। इसलिए लोगों को ऐसे आरोप लगाने बंद करने चाहिए। मुझे लगता है कि बीसीसीआई की बात सभी जगह लागू होती है और सभी पिच क्यूरेटर उसके अनुसार ही कार्य करते हैं।"

इडेन गार्डन्स की पिच के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा कि अभी यह नए प्रकार से तैयार की गई है और इसलिए कुछ कहना मुश्किल होगा।

गंभीर के अनुसार, "यह एक नई पिच है और टूर्नामेंट का पहला मैच अभी खेला जाना है। इसलिए हमें नहीं पता कि यह कैसा व्यवहार करेगी। धीरे-धीरे हमें पिच के बार में पता चल जाएगा।"

Latest Cricket News