1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, 277 पर सिमटने के बाद वेस्टइंडीज को 154 पर किया ढेर

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, 277 पर सिमटने के बाद वेस्टइंडीज को 154 पर किया ढेर

इंग्लैंड के पहली पारी के 277 रन के जवाब में कैरेबियाई टीम 154 रन पर आउट हो गई जबकि एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन था।

England vs West Indies, 3rd Test- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES England vs West Indies, 3rd Test

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज पहले ही हार चुकी इंग्लैंड टीम ने तीसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी की। मार्क वुड के पांच विकेट की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीरीज में पहला मैच खेल रहे वुड ने 41 रन देकर पांच विकेट लिए।

इंग्लैंड के पहली पारी के 277 रन के जवाब में कैरेबियाई टीम 154 रन पर आउट हो गई जबकि एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन था। पुरे दिन के खेल में 16 विकेट गिरे। इंग्लैंड के पास कुल 142 रन की बढ़त हो गई है। पहले दो मैच हार चुकी इंग्लैंड टीम इस मैच में जीत दर्ज करके प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से खेल रही है।

वुड ने शाइ होप और रोस्टन चेस को अपने पहले दो ओवर में लगातार दो गेंदों पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने शिमरोन हेटमायेर को पहली स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के हाथों लपकवाया। उनका चौथा शिकार शेन डोरिच बने जबकि शेनोन गैब्रियल के रूप में उन्होंने पांचवां विकेट लिया। 

Latest Cricket News