A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले पहले दो एक दिवसीय मैचों के लिये 14 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है।

WI VS IND- India TV Hindi
Image Source : WINDIES CRICKET भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

सेंट जोंस। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले पहले दो एक दिवसीय मैचों के लिये 14 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है जिसमें अनुभवी शेमाइन कैंपबेल और चेडीन नेशन की वापसी हुई है। दोनों ने आखिरी वनडे जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद चोट के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर रहे थे।

इनके अलावा दो नये चेहरों तेज गेंदबाज शामंशा हेक्टर और हरफनमौला आलिया अलेने को भी टीम में जगह दी गई है। पहला वनडे एक नवंबर को सेंचुरियन में खेला जायेगा। अगले दो मैच भी यही खेले जायेंगे जबकि बाकी दो मैच गुयाना में होंगे।

टीम: स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनिशा मोहम्मद, आलिया अलेने, एफी फ्लेचर, ब्रिटनी कूपर, चेडीन नेशन, चिनेले हेनरी, स्टासी अन किंग, के नाइट, नताशा मैकलीन, शाबिका गजनबी, शानिशा हेक्टर, शेमेन कैंपबेल, शेनेटा ग्रिमंड। 

Latest Cricket News