A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब पाक क्रिकेटर वहाब रियाज़ और अहमद शहज़ाद हो गए गुत्थमगुत्था

VIDEO: जब पाक क्रिकेटर वहाब रियाज़ और अहमद शहज़ाद हो गए गुत्थमगुत्था

शरजाह: क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों का आपा खोकर कहासनुी करना आम बात है लेकिन रविवार को पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में ये विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत ख़ून ख़राबे तक की

ahmed shehzad and wahab riaz- India TV Hindi
ahmed shehzad and wahab riaz

शरजाह: क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों का आपा खोकर कहासनुी करना आम बात है लेकिन रविवार को पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में ये विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत ख़ून ख़राबे तक की आ गई थी। दरअसल कुएटा ग्‍लेडिएटर्स और पेशावर ज़ल्‍मी के बीच मैच चल रहा था तभी बॉलर रियाज़ वहाब और अहमद शहज़ाद मारामारी पर आमादा हो गए और किसी तरह बीच बचाव कर दोनों को अलग किया गया।

शहज़ाद आक्रामक पारी खेलते हुए कुएटा ग्‍लेडिएटर्स को मज़बूत शुरुआत दिलवा रहे थे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर चौथे ओवर तक टीम का स्‍कोर 40 रन पर पहुंचा दिया था। तभी वहाब रियाज़ पांचवा ओवर फेंकने आए और शहज़ाद ने उनकी पहली ही गेंद पर एक लंबा छक्‍का जड़ दिया।

लेकिन अगली ही गेंद पर रियाज़ ने शहज़ाद के किल्ले उख़ाड़  दिए और ख़ुशी और ग़ुस्से में विकेट का जश्‍न मनाने लगे।  शहजाद इस जश्न से कुड़ गए और उन्होंने रियाज़ के चेहरे के सामने बल्‍ले से इशारा किया और कुछ कहा।

बस फ़िर क्या था रियाज़ अपना आपा खो बैठे और शहज़ाद की तरफ लपकर धक्का देने लगें। दोनों का पारा सांतवें आसमान पर चढ़ गया और दोनों गुत्थमगुत्था होने ही वाले थे कि शहज़ाद के साथी असद शफीक ने शहज़ाद और ज़ल्‍मी के खिलाडि़यों ने रियाज़ को अलग किया। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी दूर जाते समय भी एक-दूसरे पर शब्‍दों के बाण छोड़ते हुए गए।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इस घटना के लिए शहज़ाद पर मैच फ़ीस का 40 और रियाज़ पर 30 फ़ीसद जुर्माना किया।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News