A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भज्जी का टोटका: अंडरवियर को शगुन मानकर लिए 32 विकेट

भज्जी का टोटका: अंडरवियर को शगुन मानकर लिए 32 विकेट

हजरभजन सिंह ने एक मजेदार खुलासा भी किया कि आखिर कैसे उन्‍होंने एक टोटका का भ्रम पाल लिया और अपने एक खास अंडरवियर को अच्छा शगुन मान लिया।

harbhajan- India TV Hindi
harbhajan

नई दिल्‍ली: इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में कई सवालों के जवाब देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हजरभजन सिंह ने एक मजेदार खुलासा भी किया कि आखिर कैसे उन्‍होंने एक टोटका का भ्रम पाल लिया और अपने एक खास अंडरवियर को अच्छा शगुन मान लिया। क्रिकेट में यू तो कई तरह के टोटके खिलाड़ी प्रयोग करते है लेकिन हरभजन सिंह का अंडरवियर के साथ टोटके का कनेक्‍शन कुछ अलग ही है। आज हरभजन सिंह अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस भारतीय क्रिकेट ने अपनी स्पिन के बल पर कई खिलाडि़यों को शानदार अंदाज में आउट करते हुए कई रिकार्ड अपने नाम किए है । आइए जानते हैं आखिर हरभजन सिंह ने अपने एक खास अंडरवियर को कैसे विकेटो के लिए अच्‍छा शगुन मान लिया था।

हरभजन सिंह ने बताया कि कैसे एक बार उन्होंने अपने एक खास अंडरवियर को अच्छा शगुन मानकर एक सीरीज में 32 विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, "वो सपोर्टर था, जो अब फटके पोचा बन चुका होगा। लेकिन वो ऐसी सीरीज़ थी जिसमें मैने 32 विकेट लिए थे। पहले दिन सपोर्टर, यानी अंडरवीयर मैंने पहनी, फिर जुराबें, पैड, शर्ट पहनी, उस दिन 5 विकेट ले लिए, तो फिर मेरी belief बन गयी कि यही चीज पहनता हूं। यही सेम चीज़ रिपीट करता हूं, देखते हैं क्या होता है फिर मैं 7 विकेट ले गया, तो वो उस सीरीज़ में मैं दोहराता गया, इतना दोहरा दिया कि सीरीज़ जब खत्म हुई, तो उस सपोर्टर में और जुराबों में छेद हो गए, जो कि दिखते नहीं थे, पर हवा लाती थी।"

 

Latest Cricket News