1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए विराट ने क्यों कहा तीसरे टी-20 में ऐसा लगा अब मुझे करनी पड़ेगी गेंदबाजी

जानिए विराट ने क्यों कहा तीसरे टी-20 में ऐसा लगा अब मुझे करनी पड़ेगी गेंदबाजी

टीम इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को तीसरे और निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में को 6 रन से हराकर 3 मैचों की टी-20 सिरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली।

VIRAT KOHLI- India TV Hindi
VIRAT KOHLI

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को तीसरे और निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में को 6 रन से हराकर 3 मैचों की टी-20 सिरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने इस जीत की खुशी जताते हुए बताया कि एक समय ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें ही बोलिंग करनी होगी। 

मैच के बाद विराट ने कहा कि  'ये मैच काफी दिलचस्प था। हमें विरोधी टीम से उम्मीद थी कि वह हमें कड़ी टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि एक समय हम नर्वस थे कि क्या हम कीवी टीम को प्रर्याप्त टारगेट दे पाएंगे, लेकिन गेंदबाजों ने अपना जौहर दिखाया और जीत हासिल की। इसके बाद विराट ने कहा कि जब मैच के अंतिम क्षणों में हार्दिक पंड्या को चोट लगी थी, तो मुझे लगा कि बाकी की 4 बॉलें अब मुझे ही फेंकनी होंगी।'

जब मैच का अंतिम ओवर हार्दिक पंड्या फेंक रहे थे, तो उनकी दूसरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने जबरदस्त शॉट खेला। इस शॉट पर पंड्या ने कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ पर तेजी से लगकर आगे चली गई। पंड्या दर्द के मारे जमीन पर लेट गए और फिजियो स्टाफ मैदान पर आया। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और पेन किलर और स्प्रे के बाद पंड्या मैच में फिर से गेंदबाजी की। उन्होंने अपना ओवर पूरा फेंककर भारत को जीत दिला दी।

Latest Cricket News