‘MS Dhoni: The Untold Story’ में धोनी का किरदार निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक वक़्त ऐसा भी आया था जब वो पूरी तरह मायूस हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह धोनी की तरह बैटिंग कैसे करें लेकिन जब वह धोनी से मिले तो उनकी सारी परेशानी जाती रही और उनका आत्म विश्वास बढ़ गया।
राजपूत हाल ही में सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फ़िल्म ‘Sachin: A Billion Dreams’ के प्रेमिअर पर अपने अनुभव के बारे में बता रहे थे। उन्होंने बताया, “जितने भी अच्छे टेक मैंने दिए, मुझे नहीं पता मैंने क्या किया। मैं जब भी किसी ऐसी चीज़ के बारे में बात करता हूं तो बेचैन हो जाता हूं।मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या कर रहा हूं। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे भरोसा है तो मैं कहूंगा हां..मैं धोनी की भूमिका कर सकता हूं।'
धोनी की फ़िल्म की तैयारी पर उन्होंने कहा कि वह जब क्रिकेटकी ट्रेनिंग ले रहे थे तब उनके घुटने पर नील पड़गए थे। मैं साफ़्ट बॉल से प्रैक्टिस कर सकता था लेकिन फिर मैंन हार्ड बॉल से हीअभ्यास किया।
राजपूत ने बताया कि फिल्म की तैयारी के दैरान वह बहुत नर्वस थे लेकिन धोनी से मिलने के बाद नर्वसनेस ख़त्म हो गई।
एक और घटना का ज़िक्र करते हुए राजपूत ने बताया, "मैं महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में किरन मोरे के साथ अभ्यास कर रहा था और सचिन साथ की नेट्स पर अपने बेटे बैटिंग करते देख रहे थे। मैं जैसा चाह रहा था बॉल को हिट कर रहा था तभी सचिन मोरे के पास आए और पूछा कि ये कौन है क्योंकि वहां सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की इजाज़त थी। जब मोरे ने उन्हें बताया कि मैं एक्टर हूं और धोनी का किरदार निभा रहा हूं तो वे बोले तो कुछ नहीं लेकिन उनके चेहरे के भाव बेशक़ीमती थे। बिना कहे ही सब कुछ कह दिया।
Latest Cricket News